8439585375 info@360reading.in


रीडिंग की आदत कैसे निर्माण कर सकते है। उससे लाभ कैसे मिलता है?

खाली वक्त में विविध किताबों से ज्ञान अर्जित करना तथा अपना मनोरंजन करना यह आदत हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचा सकता है। किसी बेरोजगार को किताबों से प्रेरणा मिल सकती है या फिर रोजगार संभावनाओं का पता चल सकता हैै, यदि कोई व्यक्ति अपना व्यवसाय बदलना चाहता है तो रीडिंग की आदत से नए कोर्स की जानकारी लेकर घर बैठे पढाई भी कर सकता है, किसी विचार से प्रेरित होकर नयी चीज़ भी बना सकता है, या फिर अपना उद्योग शुरू कर सकता है।
चलिए देखते है जीवन के इस महत्वपूर्ण आदत का निर्माण कैसे कर सकते है। इसकी आदत बनाने के लिए कोई विशेष मेहनत नहीं करनी पड़ती , अपनी पसंद व समझ के अनुसार किताबें लाकर खाली वक्त में पढ़ना है , सिर्फ यह ध्यान रखना है की नियमित रूप से यह कार्य करना है। किताबें पढ़ते हुए कोई समय सीमा ना रखे,  जब भी वक्त मिले तब पढ़े व अपने लिए इस बाबत पर्याप्त मात्रा में किताबें उपलब्ध करावे । मनोरंजन की ,प्रेरणादायक , कॉमिक्स, किस्से कहानियां तथा चित्र किताबों को अपनी सूची में शामिल करें।
याद रहे यह जीवन कौशल (रीडिंग की आदत ) बिना त्याग के आप नहीं बना पायेँगे। आज के समय में मन भटकाने के लिए अनेक प्रलोभन है , जैसे मोबाइल ,सोशल मीडिया, टीवी, हमें ऐसा प्रबंधन करना है की हर हफ्ते एक या दो किताबें जरूर पढ़ें , इसके लिए सवेरे जल्दी उठ सकते है या  या  डिनर के बाद शांति से अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकते है । धीरे धीरे यह कार्यक्रम अपनाने से आप किताबे पढ़ने के आदी हो जायेंगे । किताबे पढ़ना तथा इनके बारे में सोचना यह भी सिक्के के दो पहलु हैं ,ध्यान रखिये यहां पर आप किताब को रट नहीं रहे हैं वरन अपने ज्ञान व मनोरंजन हेतु पढ़ रहे हैं , तो उसकी कुछ बातो पर आपका मन सोचने के लिए मजबूर तो होगा|

फायदा कैसे होता है ?
किताबें पढ़ते हुए कुछ समय के बाद आप यह देखते है कि इतिहास से सम्बंधित किताबें पढ़ने का शौक आपको को ज्यादा है ,तो उसकी मात्रा बढ़ाएं , अपने लिए उसकी अनेक किताबें ले आयें | ज्यादा रूचि बढ़ने पर आप , उस पर आधारित कोई कोर्स भी कर सकते हैं, इसमे आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि यह आपका प्रिय विषय है| इतिहास जैसे विषय का  आज के समय में काफी महत्व है, खासकर सोशल मीडिया में, बॉलीवुड में दशकों से इतिहास पर आधारित फ़िल्में बन रही है, अगर आपकी इतिहास की जानकारी अच्छी हो तो,आप टीचर भी बन सकते हैं या घर, परिवार, में इसका ज्ञान बांटकर अपना ज्ञान भी बढ़ा सकते हैं |
अन्य क्षेत्रों में रीडिंग की आदत से होने वाले फायदे| किसी कम पढ़े लिखे या स्कूल, कॉलेज की पढाई में मन न लगने वालों के लिए रीडिंग की आदत,आगे बढ़ने का मार्ग खोल सकती हैं,
अपने मन पसंद विषय चुनकर फिर उसे पढ़कर, आप अपने लिए नौकरी, व्यवसाय के नये  रास्ते खोल सकते हैं | ज्ञान बढ़ाने से  व्यवस्थित तरीके से जीना तथा महत्वपूर्ण फैसले सही ढंग से करना इन कार्यों में आपको मदद मिल सकती हैं|
जीवन में सबसे बड़ी बात है , खुद पर विश्वास होना, किताबों से ज्ञान अर्जित कर , हम उसे कई गुना बढ़ा सकते हैं| “बिना ज्ञान के मनुष्य एक बिना पतवार वाली नौका है, जो आगे तो बढ़ती है, लेकिन दिशा नहीं तय कर पाती” |

images रीडिंग

Get in touch with us

If you’d like a free consultation, please start by completing the form:

Visit Our Gyaanshaala.

Address: Gyaanshaala 10a.
New cantt rd Dehradun 248001

Have a Questions? Call us

8439585375
9528545548

Drop us line

info@360reading.in